पुलिस ऑफिसर्स का रोल निभाएंगे अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन

Webdunia
पिछले कई दिनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ में एक फिल्म करने की बात चल रही थी। सबसे पहले बात आई थी 1973 में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी बच्चन स्टारर फिल्म 'अभिमान' के रीमेक की। यह कहा जा रहा था कि अभि-ऐश इस फिल्म पर काम करेंगे। हालांकि अभिषेक ने यह कहकर बात को रोक दिया था कि कुछ फिल्में ओरिजिनल ही अच्छी लगती है और उन्हें बदलना नहीं चाहिए। 
 
इसके अलावा भी उन्हें कई फिल्ममेकर्स ने साथ फिल्म करने का ऑफर दिया। अब एक और फिल्म की खबर आ रही है जिसमें दोनों साथ काम कर सकते हैं। सूत्र के मुताबिक ऐश और अभिषेक दोनों फिल्म के लिए मान गए हैं। फिल्म पुलिस पर आधारित होगी। हालांकि इसमें ऐश ने कुछ बदलाव करने की बात कही है और बदलावों के होते ही दोनों फिल्म साइन कर देंगे। इसका जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी होगा। 
 
आपको बता दें कि फिल्म शैलेश आर सिंह बनाने वाले हैं। इसके लिए निर्देशक की तलाश भी हो रही है। रियल लाइफ कपल अब रील लाइफ कपल भी बनेंगे। फिल्म उत्तरप्रदेश के दो पुलिस वालों पर आधारित होगी। इसमें वे दोनों शादीशुदा होंगे और यह फिल्म काफी भावुक होगी। शैलेश इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। 
 
ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म 'फन्ने खां' पर काम कर रही थीं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'रात और दिन' के रीमेक के लिए भी हामी भरी है। अगर यह फिल्म बनी तो अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन आठ वर्ष बाद बड़े परदे पर साथ नज़र आएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राइज एंड फॉल : धनश्री वर्मा संग फ्लर्ट कर रहे पवन सिंह, फिगर के बाद स्माइल की तारीफ की

क्या विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स ने अपने बजट से दोगुनी कीमत में लॉक की ओटीटी डील?

तू मेरी पूरी कहानी का ट्रेलर रिलीज, सुहरिता दास ने महेश भट्ट के साथ मिलकर लिखी नई मोहब्बत की दास्तान

Bigg Boss 19 : कैप्टेंसी टास्क में हुआ हंगामा, अभिषेक बजाज हुए अग्रेसिव, आवेज दरबार को मारा धक्का

यो यो हनी सिंह पर मखना गाने में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने का लगा था आरोप, 6 साल बाद रद्द हुई एफआईआर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख