'इंडियाज गॉट टैलेंट 10' की विनर बनी अबूझमाड़ मलखंब अकादमी, मिली इतने लाख रुपए की प्राइज मनी

WD Entertainment Desk
सोमवार, 6 नवंबर 2023 (10:49 IST)
India's Got Talent 10 Winner: सोनी टीवी के पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' सीजन 10 को अपना विनर मिल गया है। छत्तीसगढ़ की अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। 'इंडियाज गॉट टैलेंट 10' को शिल्पा शेट्टी, किरण खेर और बादशाह जज कर रहे थे। शो के ग्रैंड फिनाले में करण जौहर भी मौजूद रहे।
 
अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी को विनर बनने पर ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपए की प्राइम मनी मिली है। साथ ही एक अर्टिगा कार भी उन्हें गिफ्ट की गई। फर्स्ट रनर अप रागा फ्यूजन ग्रुप को घोषित किया गया। वहीं कोलकाता की गोल्डन गर्ल्स सेकेंड रनरअप बनी।
 
अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी को जनता का सबसे ज्यादा प्यार मिला और वह विनर बने। हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर अकादमी को शुभकामनाएं देते हुए जनता से इन्हें वोट देने की अपील की थी।
 
इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 में आखिरी राउंड तक आते-आते तक टॉप 6 कंटेस्टेंट्स बचे। जिसमें से मुंबई से जीरो डिग्री, छत्तीसगढ़ से अबूझमाड़ मलखंब अकादमी, कोलकाता से गोल्डन गर्ल्स, एक्रो डांसर्स द एआरटी, इंडियन क्लासिकल फ्यूजन बैंड रागा फ्यूजन और नागालैंड से पावर पैक बैंड महिला बैंड शामिल थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कैटरीना-विक्की से लेकर प्रियंका-निक तक, बॉलीवुड कपल्स की यादगार करवा चौथ

शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, देखिए तस्वीरें

रेमो डिसूजा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, डांस ग्रुप ने लगाया करोड़ों रुपए ठगने का आरोप

सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख