आदित्य पंचोली ने दी जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

कार मैकेनिक ने नहीं चुकाए पैसे!

Webdunia
बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आए दिन विवादों में फंसते रहते हैं। अब एक बार फिर उनके खिलाफ पुलिस  में मामला दर्ज हो गया है। आदित्य के खिलाफ एक कार मैकेनिक ने आरोप लगाया है कि आदित्य ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। उसने पुलिस की शरण ली और पुलिस ने आदित्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 
 
क्या है मामला? 
आदित्य पंचोली कार मैकेनिक के पास रिपेयरिंग करने गए थे। कार ठीक कराने का बिल 2,82,158 रुपये बना। जब कार मैकेनिक ने पैसे मांगे गए तो आदित्य पंचोली ने कहा कि वे घर जाने के बाद भुगतान कर देंगे। 
 
घर पहुंचने के बाद आदित्य के कार मैकेनिक के कॉल और मैसेज का जवाब देना ही बंद कर दिया। जब कार मैकेनिक ने पैसे मांगे तो आदित्य ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 
 
क्या कहना है आदित्य का? 
जब आदित्य पंचोली से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा ठहराया। आदित्य ने तो ये तक कहा कि वे  पेमेंट कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विवादों से है नाता
आदित्य पंचोली का विवादों से नाता है। आए दिन मारपीट की शिकायत उनके खिलाफ होती रहती है। एक्ट्रेस कंगना रनौट ने कहा था कि आदित्य ने उनका शोषण किया था और उन्हें घर में बंद कर दिया था। 2015 में एक पब में झगड़ा करने के मामले में वे गिरफ्तार भी हुए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पुष्पा 3: द रैम्पेज कब होगी रिलीज, एक बड़ा अपडेट सामने आया अल्लू अर्जुन की मूवी को लेकर

जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दिया करारा जवाब, जातीय टिप्पणी पर जमकर सुनाया

अमिताभ बच्चन बने भारत के सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलिब्रिटी, शाहरुख-सलमान को पीछे छोड़ा

सनी देओल की मूवी घातक क्यों आज भी की जाती है पसंद, सिनेमाघरों में फिर हो रही है रिलीज

क्या आप जानते हैं शशि कपूर का असली नाम, रोमांटिक हीरो के रूप में बनाई पहचान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख