83 साल की उम्र में यह हॉलीवुड एक्टर बनने जा रहा पिता, प्रेग्नेंट है 29 साल की गर्लफ्रेंड

WD Entertainment Desk
बुधवार, 31 मई 2023 (17:35 IST)
Photo credit : Twitter
al pacino: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर अल पचीनो 83 साल की उम्र में चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह प्रेग्नेंट है। अल पचीनो की गलफ्रेंड की उम्र महज 29 साल है। इस बात की खबर अल पचीनो के रीप्रेजेंटेटिव ने हालिया बयान में दी है।
 
खबरों के अनुसार अल पचीनो के रीप्रेजेंटेटिव ने टीएमजेड से बातचीत करते हुए बताया कि नूर 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं। उनकी डिलीवरी जून लास्ट या फिर जुलाई की शुरुआत में हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल पचीनो अपनी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह को अप्रैल 2022 से डेट कर रहे हैं। 
 
नूर अल्फल्लाह एक मशहूर टीवी प्रोड्यूसर हैं। वह एक कुवैती मूल के अमेरिकन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। यह पहली बार नहीं है, जब नूर खुद से 54 साल बड़े अल पचीनो को डेट कर रही हों। इससे पहले नूर 36 साल बड़े सिंगर माइक जैगर को डेट कर रही थीं। नूर ने अब तक जितने भी लोगों को डेट किया है, उनमें सबकी उम्र 60 साल से ज्यादा है।
 
बता दें कि अल पचीनो की सबसे बड़ी बेटी जूली मैरी की उम्र 33 साल है। इसके अलावा बेवर्ली डी-एंजेलो से उनके 22 साल के जुड़वां बच्चे एंटन ओर ओलीविया हैं। इन दोनों के अलावा अल पचीनो लुसिला पोलक को भी डेट कर चुके हैं। हालांकि, उनसे उन्हें कोई संतान नहीं है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख