Hanuman Chalisa

अभिनेता गोविंदा की गिरफ्तारी पर 4 हफ्ते की रोक

Webdunia
शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (22:33 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को शुक्रवार को 20 साल पुराने एक मामले में बंबई उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी से अस्थाई संरक्षण दिया। इस मामले में गोविंदा पर आरोप था कि उन्होंने एक हिन्‍दी फिल्म के गाने में बिहार और उत्तर प्रदेश को बदनाम किया।
न्यायमूर्ति साधना जाधव ने 25,000 रुपए के मुचलके पर गोविंदा को चार हफ्ते के लिए ट्रांजिट जमानत दे दी और उनसे झारखंड की उस अदालत के समक्ष पेश होने को कहा जिसने उन्हें इस मामले में छह मार्च को समन किया था। उच्च न्यायालय ने कहा कि गोविंदा की गिरफ्तारी की स्थिति में उन्हें 25,000 रुपए मुचलके के तौर पर देने होंगे।
 
साल 1997 में झारखंड (तत्कालीन बिहार) के पाकुड़ जिले के एक वकील ने गोविंदा के खिलाफ एक आपराधिक मुकदमा दायर किया था ‘छोटे सरकार’ फिल्म के गाने ‘एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे..’ के बोल पर आपत्ति जताते हुए गोविंदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
 
गोविंदा ने हाल में उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल कर अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी। झारखंड की अदालत ने उन्हें छह मार्च को पेश होने का आदेश दिया था। (भाषा)

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख