Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेहद 2 के एक्टर शिविन नारंग अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें बेहद 2 के एक्टर शिविन नारंग अस्पताल में भर्ती
, मंगलवार, 5 मई 2020 (13:46 IST)
Photo: Instagram

टीवी सीरियल बेहद 2 से लोकप्रिय और खतरों के खिलाड़ी के नए सीज़न में नजर आने वाले एक्टर शिविन नारंग को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
 
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शिविन अपने घर पर कांच की मेज पर गिर गए और उन्हें हाथ में गहरी चोट आई है। उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थि‍त अस्पताल ले जाया गया। 
 
शिविन जब कांच की मेज पर गिरे तो मेज के टुकड़े-टुकड़े हो गए। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए और उनके हाथ से खून निकलने लगा। खबर मिलने तक शिविन को डिस्चार्ज नहीं किया गया है। 
 
लॉकडाउन के कारण शिविन नारंग अकेले अस्पताल में हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के कारण उन्हें किसी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। 
 
इसके पहले भी बेहद 2  शूटिंग के दौरान शिविन को हाथ में चोट में आ गई थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पिंक कलर की बिकिनी में उर्वशी रौटेला ने ढाया गजब, की खुद की तारीफ