Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान की फिल्म में दिखेगी पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की जोड़ी, सुनील ग्रोवर का भी होगा अहम रोल

हमें फॉलो करें सलमान खान की फिल्म में दिखेगी पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की जोड़ी, सुनील ग्रोवर का भी होगा अहम रोल
, सोमवार, 4 मई 2020 (18:17 IST)
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा कुछ महीनों से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। ये बॉलीवुड कपल लॉकडाउन के दौरान साथ रह रहा है और लगातार एक-दूसरे के खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करता रहता है। अब खबर है कि पुलकित और कृति एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म के लिए दोनों को कास्ट किया है। इस फिल्म का नाम ‘बुलबुल मैरिज हॉल’ है। पहले इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।



रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘बुलबुल मैरिज हॉल’ लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित है जो कि एक भारतीय शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा के अलावा सुनील ग्रोवर और डेजी शाह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सुनील ग्रोवर फिल्म में पुलकित सम्राट के भाई बने नजर आएंगे। उनका किरदार कॉमेडी से भरपूर होगा।
 

फिल्म के संवाद आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के निर्देशक राज शांडिल्य ने लिखे हैं और फिल्म का निर्देशन रोहित नायर करेंगे। 

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा इससे पहले ‘वीरे की वेडिंग’ और ‘पागलपंती’ में साथ नजर आ चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साउथ स्टार चिरंजीवी की 'आचार्य' में नजर आएंगे सलमान खान, निभाएंगे यह खास रोल!