टेलीविजन की संस्कारी बहू दिव्यांका त्रिपाठी बनना चाहती थीं आर्मी ऑफिसर

WD Entertainment Desk
शनिवार, 14 दिसंबर 2024 (11:58 IST)
Divyanka Tripathi Birthday: टीवी की संस्कारी बहू दिव्यांका त्रिपाठी 14 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। दिव्यांका मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जन्मी थीं। टॉमबॉय के तरह बचपन निकालने वाली दिव्यांका का सपना आर्मी ऑफिसर बनना था, लेकिन उनकी खूबसूरती और बेहतरीन पर्सनेलिटी ने उन्हें एक्टिंग जगत में पहचान दिलाई।
 
2004 में ज़ी सिनेस्टार की खोज में दिव्यांका ने भाग लिया था। हालांकि उन्होंने शो नहीं जीता लेकिन छोटे पर्दे पर उनके लिए रास्ता खुल गया था। साल 2006 से 2009 तक उन्होंने टीवी शो 'दुल्हन' में लीड रोल निभाया।
 
उन्होंने शो मिस्टर एंड मिसेज़ शर्मा इलाहाबाद वाले और चिंटु चिंकी और एक बड़ी से लव स्टोरी में भी काम किया। उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद किया गया एकता कपूर के शो 'ये है मोहब्बतें' में। 
 
दिव्यांका ने अपने को-स्टार विवेक दहिया से जुलाई 2016 में शादी की। इस रोमांटिक कपल ने टीवी शो 'नच बलिए 8' शो भी जीता। विवेक के पहले दिव्यांका के जीवन में एक और प्यार था। टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा के साथ नौ साल के लंबे रिश्ता के बाद उनका रिश्ता भी टुटा और इससे दिव्यांका भी टुट गई थीं। 
 
दिव्यांका आज टेलीविज़न की फेवरेट पर्सनेलिटी हैं। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के सभी दीवाने हैं। इतने उतार-चढ़ाव के बाद दिव्यांका अब जीवन में बहुत खुश हैं और उनके इस खास दिन पर कई सेलीब्रिटीज़ उन्हें सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्लू ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी का सुपर सिजलिंग अंदाज, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

वैजयंती माला ने 13 साल की उम्र में रख दिया था फिल्मों में कदम, कई सुपरस्टार संग किया काम

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जूनियर एनटीआर का जबरदस्त क्रेज, वॉर 2 के टिकटों की जोरदार बिक्री

दो शादियां कर मुश्किल में फंसे अरमान मलिक, कोर्ट ने भेजा समन, पायल और कृतिका भी होंगी पेश

जम्मू पुलिस ने जब्त की अक्षय कुमार की कार, जानिए क्या है मामला

सभी देखें

जरूर पढ़ें

फिल्मों से दूर, फिर भी करोड़ों की मालकिन: उर्वशी रौतेला की लग्ज़री लाइफ़स्टाइल का क्या है राज?

करोड़ों की मालकिन श्वेता तिवारी की जवानी का राज? बेटी पलक से चल रही है खूबसूरती की टक्कर

44 की उम्र में भी 20 जैसी फिटनेस, श्वेता तिवारी के डाइट और वर्कआउट सीक्रेट्स उड़ा देंगे आपके होश

सनी लियोनी का बॉलीवुड से पत्ता कटा? क्या तमन्ना और उर्वशी ने छीन ली सनी लियोनी की गद्दी?

काजोल की 5 फिल्में, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं

अगला लेख