Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मशहूर अदाकारा निम्मी का 88 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर

हमें फॉलो करें मशहूर अदाकारा निम्मी का 88 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर
, गुरुवार, 26 मार्च 2020 (12:11 IST)
Photo Credit- Twitter
हिन्दी सिनेमा में राजकपूर की पहली खोज मानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री निम्मी का 25 मार्च की शाम मुंबई में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वे 88 साल की थीं।

 
वे पिछले तीन दिनों से मुंबई के जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी कोई संतान नहीं थी और वे अपनी भांजी परवीन के साथ जुहू में रहती थीं।
 
निम्मी के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। स्टार्स निम्मी के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने एक्ट्रेस निम्मी के निधन को लेकर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को गुड बाय भी कहा।
 
webdunia

निम्मी ने 50 और 60 के दशक में कई फिल्मों में काम कर काफी लोकप्रियता हासिल की थी बतौर अभिनेत्री 1986 में आई फिल्म 'लव एंड गॉड' उ‌नकी अंतिम फिल्म थी और उससे पहले उन्होंने राजेंद्र कुमार और सायरा बानो स्टारर फिल्म 'मेरे महबूब' (1963) में काम किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निम्मी : अधखुले होंठों में बंद अरमान