Hanuman Chalisa

15 साल छोटे मॉडल के साथ 43 साल की सुष्मिता सेन कर रही हैं रोमांस!

सुष्मिता सेन की जिंदगी में हुई फिर एक नए शख्स की एंट्री

Webdunia
भारत की पहली मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सुष्मि‍ता सेन काफी वक्त से पर्दे से दूर हैं। वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।
 
सुष्मिता सेन एक सिंगल मदर हैं और गोद ली हुईं दो बेटियों की परवरिश कर रही हैं। पर अब लगता है कि इनकी जिंदगी में एक बार फिर से प्यार ने दस्तक दे दी है। सुष्मिता इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर खबरों में है। कहा जा रहा है कि सुष्मिता को एक बार फिर प्यार हो गया है।


 
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता की लाइफ में अब एक नए लड़के की एंट्री हुई है। ये लड़का कोई और नहीं बल्कि मॉडल रोहमन शॉल हैं। खबरों के मुताबिक सुष्मिता इन दिनों रोहमन को डेट कर रही हैं।
 
रोहमन एक मॉडल हैं और कई फैशन शोज, फोटोशूट और प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में रोहमन को सुष्मिता के साथ मुंबई फैशन वीक के दौरान भी देखा गया। सुष्मिता रैंप पर वॉक कर रही थीं तो वहीं रोहमन उनकी (सुष्मिता की) दोनों बेटियों के साथ बैठकर उन्हें चीयर कर रहे थे।



 
रिपोर्ट्स के अनुसार अक्सर रोहमन सुष्मिता के घर आते-जाते स्पॉट किए जाते हैं। इससे पहले भी सुष्मिता और रोहमन को एयरपोर्ट पर एकसाथ देखा गया था। सुष्मिता की बेटियों रिनी और अलीशा के साथ रोशमन की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। उम्मीद की जा रही है की जल्द ही सुष्मिता इस रिश्ते को सबके सामने लाएंगी।
 
सुष्मिता का नाम इससे पहले निर्देशक विक्रम भट्ट, होटल बिजनेसमैन संजय नारंग, सबीर भाटिया, एक्टर रणदीप हुड्डा, मुद्दसर अजीज के साथ भी जुड़ चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कांतारा विवाद: कोर्ट के आदेश पर रणवीर सिंह पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर, देवी से मांगी माफी

'सिस्टम' से लेकर 'दामिनी' तक, ये हैं भारतीय सिनेमा के सबसे दमदार कोर्टरूम ड्रामा

हर लुक के साथ और ग्लैमरस हो रहीं जैकलीन फर्नांडिस, कान में फिर बनीं फैशन क्वीन

शादी के 10 साल बाद जुड़वां बेटों की मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया बोले- मेरे करण-अर्जुन आ गए

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख