Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तनिष्ठा चटर्जी को हुआ स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर, बेटी को भेजा अमेरिका, बोलीं- लाइफ में सबकुछ बिखर सा गया...

Advertiesment
Famous actress got cancer
बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर तनिष्ठा चटर्जी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। तनिष्ठा ने कुछ समय पहले ही अपने पिता को खोया था और अब वो कैंसर की शिकार हो गई हैं। तनिष्ठा को स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। एक्ट्रेस को कैंसर के बारे में चार महीने पहले ही पता चला है। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए तनिष्डा ने कहा, पिछले साल मैंने कैंसर से अपने पिता को खो दिया था। मैं इस सदमे से ही उबर रही थी कि मुझे अपनी बीमारी के बारे में पता चला। मेरी लाइफ में सबकुछ बिखर सा गया है। मगर मैं टूटी नहीं हूं। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
उन्होंने कहा, मैंने इससे मानवता सीखी है। लोग आपकी परवाह करते हैं। पहली बार ऐसा है जब मैं स्ट्रांग बनकर थक चुकी हूं। पिछले साल मैंने अपने पिता को कैंसर की वजह से खो दिया था। मैं उनकी डेथ का शोक भी नहीं मन पाई थी। क्योंकि मेरे पास संभालने के लिए 70 साल की मां और 9 साल की बेटी है। उनके लिए मुझे मजबूत रहता था।
 
webdunia
तनिष्ठा ने कहा, जिस दिन मुझे स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला तो मैंने सोचा मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ। ये मेरे कौन से कर्म है? मैं तबाह हो गई थी। दोस्त, अध्यात्म और योग मुझे इस बीमारी से लड़ने में मदद कर रहे हैं। डॉक्टर्स ने मुझे यकीन दिलाया है कि मैं ठीक हो जाऊंगी।
 
बेटी को भेजा अमेरिका 
तनिष्ठा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को बहन के साथ अमेरिका भेज दिया है। उन्होंने कहा, वो मुझसे दूर नहीं जाना चाहती थी लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि उसका बचपन खराब हो। मैं नहीं चाहती थी कि वो खुद को अकेला समझे। मैं चाहती हूं कि उसे पता चले कि मेरे अलावा भी उसके पास प्यार करने वाले लोग हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब अविका गोर ने ठुकराए 3 फेयरनेस क्रीम की एड, बताई थी यह वजह