Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

The Kerala Story का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 8वें दिन किया इतना कलेक्शन

हमें फॉलो करें The Kerala Story का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 8वें दिन किया इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 13 मई 2023 (15:00 IST)
The Kerala Story box office collection: अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है। तमाम विवादों के बावजूद इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बैन भी कर दिया गया है। वहीं कई राज्यों में 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री भी किया गया है। यह फिल्म तेजी से 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। 

 
फिल्म ने पहले दिन 8.03 करोड़ रुपए की शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 11.22 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। तीसरे दिन 'द करेल स्टोरी' के कलेक्शन में और इजाफा हुआ और इसने 16.40 करोड़ रुपए की कमाई की। चौथे दिन फिल्म ने 10.07 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। पांचवे दिन फिल्म ने 11.14 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं छठे दिन 12 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 
 
'द केरल स्टोरी' ने सातवें दिन भी 12 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। वहीं अब फिल्म के आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 
 
वहीं अब 'द केरल स्टोरी' विदेशो में भी रिलीज हो चुकी है। शुक्रवार को फिल्म अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाड़ा की 200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। 
 
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 3 लड़कियों के बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करने और फिर उन्हें आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल करने की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में अदा शर्मा, सिद्धी इदनानी, योगिता बिहानी और सोनिया बलानी अहम किरदार में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिलिए इन सिंगर्स से जो हैं अपने पालतू पेट्स के पेरेंट्स