Publish Date: Thu, 16 Nov 2023 (11:32 IST)
Updated Date: Thu, 16 Nov 2023 (11:28 IST)
Aditya Roy Kapur Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर 16 नंवबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कररहे हैं। आदित्य बॉलीवुड के हॉट एक्टर्स में से एक है। उन्होंने फिल्म 'लंदन ड्रीम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन आदित्य को पहचान मिली 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी 2' से।
आदित्य रॉय कपूर स्कूल के दिनों में क्रिकेटर बनना चाहते थे। वह क्रिकेट कोचिंग क्लासेज भी जाते थे। हालांकि, थोड़े दिन बाद उनका इसमें भी मन नहीं लगा। वहीं फिल्मों में कदम रखने से पहले आदित्य फेमस वीजे हुआ करते थे। उन्होंने महज 19 साल की उम्र में बतौर वीजे अपना करियर शुरू किया था।
साल 2008 में आदित्य ने वीजे की नौकरी छोड़ दी और फिल्मी दुनिया में करियर बनाने निकल पड़े। आदित्य एक फिल्मी परिवार से तालुक रखते हैं। उनके बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर फेमस निर्देशक है। वहीं उनके दूसरे भाई कुणाल भी एक्टर हैं।
आदित्य रॉय कपूर आखिरी बार वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर 2' में नजर आए थे। वह जल्द ही मेट्रो इन दिनों और गुमराह जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya