बदला के बाद इस स्पेनिश थ्रिलर वेब सीरीज पर फिल्म बनाएंगे शाहरुख खान!

Webdunia
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी पिछली फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद काफी निराख हुए थे और उन्होंने फिल्मी दुनिया से कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला किया, हालांकि अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है।


अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'बदला' को बनाने के बाद अब शाहरुख एक और स्पेनिश थ्रिलर को प्रोड्यूस करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि  शाहरुख खान की प्रोडक्शन कम्पनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने नेटफ्लिक्स पर आने वाले स्पेनिश शो मनी हाईस्ट के राइट्स को खरीद लिया है। फिलहाल इस शो का तीसरा सीजन चल रहा है।
 
बताया जा रहा है कि शाहरुख को उनके एक पार्टनर की वजह से मनी हाईस्ट वेब सीरीज के बारे में पता चला था। उन्हें ये शो पसंद है और वो सोच रहे हैं कि इसे एक हिन्दी फीचर फिल्म के तौर पर बनाया जा सकता है। अभी यह बात साफ नहीं है कि शाहरुख इसमें बतौर अभिनेता काम करेंगे या नहीं। इस समय वह इसको सिर्फ प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
 
राइटर्स की एक टीम को इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने के लिए चुन लिया गया है। वेब सीरीज मनी हाईस्ट एक रहस्यमयी आदमी के बारे में है, जो अपने आप को 'द प्रोफेसर' बुलाता है। वो इतिहास की सबसे बड़ी बैंक चोरी के लिए 8 मुजरिमों को ट्रेंड करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख