'बायकॉट ट्रेंड' देखकर घबराए करण जौहर, फिल्म 'लाइगर' की रिलीज को लेकर लिया यह फैसला

Webdunia
शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (11:20 IST)
इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों का जमकर बायकॉट किया जा रहा है। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' को इस वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' पर भी इसका असर दिखा है। शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' का भी बायकॉट शुरू हो चुका है। 

 
इस बायकॉट ट्रेंड को देखकर फिल्ममेकर करण जौहर घबरा गए हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले बनी ये फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। अब उन्होंने इसकी रिलीज में थोड़ा बदलाव किया है। 
 
‘बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड’ की एक रिपोर्ट के अनुसार करण जौहर लाइगर को साउथ इंडिया में हिन्दी से एक दिन पहले रिलीज करने की सोच रहे हैं। ताकि साउथ में पहले दिन फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिले और इसका असर हिन्दी रिलीज पर पड़े। हालांकि इस बारे में ऑफिशियल तौर पर अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
 
बता दें कि फिल्म 'लाइगर' से साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म से अनन्या पांडे साउथ डेब्यू कर रही हैं। इस ‍फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

निक जोनास से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए ये पुरुष

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख