बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' का पहला दिन?

Webdunia
शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (15:13 IST)
सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की डेब्यू फिल्म 'तड़प' (Tadap) रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तड़प को पूरे देश में 1650 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। फिल्म में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया (Tara Sutaria) मुख्य भूमिका में है।

 
साजिद नाडियाडवाला की नवीनतम रोमांस भरी म्यूजिकल सागा, 'तड़प' बॉक्स ऑफिस पर हाई बेंचमार्क स्थापित करने में व्यस्त है। तड़प अपने ओपनिंग डे में ही 4.05 करोड़ रुपए का बिजनेस में सफल रही है। ये फिल्म 2021 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है।
 
तड़प के लिए शनिवार और रविवार बिजनेस के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं। ये फिल्म युवाओं को ज्यादा पसंद आ रही है तो छुट्टी के दिन दर्शकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है। फिल्म को एक ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है क्योंकि इसमें अहान शेट्टी और तारा सुतारिया के शानदार अभिनय के साथ-साथ शानदार एक्शन सीक्वेंस, प्यार और रोमांस की एक इंटेंस कहानी है। 
 
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत, फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित व मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन 'तड़प' 3 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर लवयापा का रोमांटिक ट्रैक 'रहना कोल' रिलीज

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

8 साल के बेटे तैमूर के साथ खून से लथपथ चलते हुए अस्पताल पहुंचे थे सैफ अली खान, डॉक्टर्स ने बताया अब कैसी है तबीयत

जावेद अख्तर का बचपन से ही शायरी से रहा गहरा रिश्ता, क्या आप जानते हैं गीतकार का असली नाम?

कंगना रनौट की इमरजेंसी को पंजाब में बैन करने की मांग, सिनेमाघरों के बाहर पुलिस बल तैनात, कई शो कैंसल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख