द बकिंघम मर्डर्स के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च से पहले, करीना कपूर खान का दिलचस्प पोस्टर हुआ जारी

WD Entertainment Desk
सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (15:00 IST)
Film The Buckingham Murders : 'द बकिंघम मर्डर्स' की घोषणा के बाद से, करीना कपूर खान, एकता कपूर और हंसल मेहता के इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह था। लोग जानने के लिए बेताब थे कि यह तिकड़ी क्या नया लेकर आ रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन गई थी। 
 
फिल्म का ग्लोबल प्रीमियर BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में हुआ और मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023 में इसका प्रदर्शन किया गया, जहां इसे शानदार रिव्यू और रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद, मेकर्स ने एक आकर्षक टीज़र और पहला गाना, 'साडा प्यार टूट गया' रिलीज किया गया, जिसने मिस्ट्री थ्रिलर में रुचि बढ़ा दी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

अब, मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले करीना कपूर खान के नए लुक के साथ एक आकर्षक पोस्टर रिलीज किया है। "द बकिंघम मर्डर्स' के मेकर्स ने एक बहुत ही आकर्षक पोस्टर जारी किया है। इसमें करीना कपूर खान को एक पॉवरफुल एक्सप्रेशन के साथ पेश किया गया है, जो पोस्टर को बहुत ही आकर्षक बनाता है। 
 
'द बकिंघम मर्डर्स' का ट्रेलर 3 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है। इस पोस्टर ने ट्रेलर के लिए सभी की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। "द बकिंघम मर्डर्स" करीना कपूर खान की प्रोड्यूसर के रूप में पहली फिल्म है, और लगता है कि वह एक दिलचस्प और रहस्यमय कहानी स्क्रीन पर ले कर आ रही है। 
 
'द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं। ये फिल्म हंसल मेहता ने डायरेक्ट की है और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बन रही करीना कपूर खान ने प्रोड्यूस किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या आप जानते हैं अनुराग कश्यप का निकनेम, फिल्म निशानची से है खास कनेक्शन

इंस्टाग्राम पर आग लगा रहीं बिग बॉस कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा, जानें उनके प्रोजेक्ट्स और ग्लैमरस सफर की पूरी कहानी

SIIMA अवॉर्ड्स में उर्वशी रौतेला ने मचाई धूम, 16 करोड़ की कस्टमाइज्ड रोल्स-रॉयस कलीनन में की ग्रैंड एंट्री

कभी वैज्ञानिक बनना चाहते थे अनुराग कश्यप, राम गोपाल वर्मा की फिल्म से मिला बड़ा ब्रेक

राशि खन्ना ने 'तेलुसु कड़ा' की शूटिंग पूरी की, बीटीएस के जरिए दिखाई सिनेमाई सफर की झलक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख