ऐश्वर्या राय बच्चन कहेंगी ‘आयुष्मान भव’

Webdunia
शुक्रवार, 7 अगस्त 2015 (18:01 IST)
विश्व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन लोगों के बीच गर्भनाल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शुरू किए गए अभियान ‘आयुष्मान भव’ की ब्रांड एम्बेसेडर होंगी। इस अभियान की शुरुआत गर्भनाल बैंक की सेवा देने वाले संगठन ‘लाइफसैल’ ने की है।
संगठन की इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए 41 वर्षीय ऐश्वर्या ने कहा कि यह एक रोचक अभियान है जिसके जरिए लोगों को गर्भनाल स्टेम कोशिकाओं के संरक्षण के लाभ से अवगत कराया जाएगा और उन्हें इससे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह अभियान कई भाषाओं मसलन हिन्दी, मराठी, तेलुगु, तमिल और बांग्ला में चलाया जाएगा।
 
गर्भनाल कोशिका माता के शरीर से शिशु को जोड़े रखती है। गर्भ में बच्चे का पालन-पोषण इसी नाल के  जरिए होता है। आजकल इस नाल को संरक्षित करने का प्रचलन है, क्योंकि बच्चे को भविष्य में होने  वाली कई बीमारियों से बचाव के समय इसके प्रयोग से काफी लाभ होता है।
 
ऐश्वर्या इससे पहले भी नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने वाले एक सामाजिक अभियान से जुड़ी रही हैं।(भाषा) 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मंडला मर्डर्स के साथ डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं वाणी कपूर, निर्देशक गोपी पुथरन संग काम करने का अनुभव किया शेयर

10 साल में इतना बदल गया बजरंगी भाईजान की मुन्नी का लुक, ग्लैमरस तस्वीरों से भरा है हर्षाली का इंस्टा अकाउंट

बारिश में भीगते हुए दिशा पाटनी ने दिखाई मदमस्त अदाएं, बोल्ड तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 9 फिल्में, 'सैयारा' से 'निकिता रॉय' तक है जबरदस्त लाइनअप

पलक तिवारी-ठाकुर अनूप सिंह की रोमियो एस3 का होने जा रहा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म