कोरोना से जंग जीत घर लौटीं ऐश्वर्या राय और आराध्या, फैंस का किया शुक्रिया अदा

Webdunia
बुधवार, 29 जुलाई 2020 (10:37 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना से जंग जीतकर घर लौट चुकी हैं। घर वापस आने के बाद ऐश्वर्या राय ने एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने बेटी आराध्या संग फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

एक्ट्रेस ने हाथ जोड़े हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरी डार्लिंग एंजेल आराध्या, पा, अभिषेक और मेरे लिए की गई सभी की दुआओं और प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। इस सबके लिए अभिभूत हैं, हमेशा ऋणी रहेंगे। आप सभी का भगवान भला करे। आप सभी की सलामती के लिए मेरी दुआएं। सलामत रहें और सुरक्षित रहें। मैं आप सभी से बेहद प्यार करती हूं।
 
अभिषेक ने ट्वीट कर दोनों के डिस्चार्ज होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, 'आपकी प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद। हमे हमेशा आप सभी के अहसानमंद रहेंगे। शुक्र है कि ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब दोनों घर पर रहेंगी। मैं और मेरे पिता अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रहेंगे।'
 
बता दें कि ऐश्वर्या और आराध्या के डिस्चार्ज होने से बिग बी काफी खुश और इमोशनल हो गए थे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि अपनी छोटी बिटिया और बहुरानी को अस्पताल से मुक्ति मिलने पर मैं रोक न पाया अपने आंसू। प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरम्पार। 
 
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और उनके परिवार का पिछले कुछ दिनों से नानावटी अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था। पहले बिग बी और अभिषेक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं ऐश्वर्या और आराध्या घर पर ही होम क्वारंटाइन्ड थे। लेकिन फिर कुछ दिनों बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, बनीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय

मिनी ड्रेस पहन मोनालिसा ने दिए किलर अंदाज में पोज, बेडरूम से शेयर की हॉट तस्वीरें

ED ने एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, जब्त की संपत्ति

पिता बनने के बाद काम पर लौटेंगे रणवीर सिंह, नवंबर में शुरू करेंगे आदित्य धर की फिल्म की शूटिंग!

अनन्या पांडे ने पिता चंकी पांडे को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनसीन फोटो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख