Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऐश्वर्या राय को पति अभिषेक बच्चन ने कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश

हमें फॉलो करें ऐश्वर्या राय को पति अभिषेक बच्चन ने कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश
, शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (12:58 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर को अपना 46वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर जहां उनके फैन्स ढेरों बधाइयां उन्हें भेज रहे हैं, वहीं उनके पति अभिषेक बच्चन ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया है।

webdunia
Photo : Instagram

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या के हाल ही के एक फोटोशूट की शानदार तस्वीर को शेयर करते हुए उन्हें इटैलियन भाषा में विश किया। उन्होंने लिखा, 'हैपी बर्थडे प्रिंसिपिसा।'
बता दें कि इटैलियन भाषा में प्रिंसेस को प्रिंसिपिसा (Principessa) कहा जाता है। सोशल मीडिया पर अभिषेक के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही कमेंट बॉक्स में भी यूजर्स पूर्व मिस वर्ल्ड को जन्मदिन की ढेरों बधाईयां दे रहे हैं।
 
webdunia
ऐश्वर्या राय फिलहाल रोम में हैं। वहां वह एक इवेंट में शामिल होने गई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपनी फैमिली के साथ बर्थडे रोम में ही मनाने वाली हैं। कहा जा रहा है कि उनके बर्थडे के लिए पूरी बच्चन फैमिली ने एक सरप्राइज पार्टी प्लान की है।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो ऐश्वर्या ने साल 2011 में अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और फिर 2015 में संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' से कमबैक किया। 
 
ऐश्वर्या की पिछली रिलीज फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' (2016) और 2018 में आई 'फन्ने खां' थी। कहा जा रहा है कि वह आने वाली फिल्म 'गुलाब जामुन' में नजर आएंगी, जिसमें वह अपने पति अभिषेक बच्चन के ऑपोजिट दिखेंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान के कारण संजय लीला भंसाली को बदला पड़ी अपनी फिल्म की शूटिंग लोकेशन