Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

द्रौपदी के बाद दीपिका पादुकोण बनेंगी कश्मीर की 'कोटा रानी'!

हमें फॉलो करें द्रौपदी के बाद दीपिका पादुकोण बनेंगी कश्मीर की 'कोटा रानी'!
, शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (11:11 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी शादी के बाद एक बार फिर पर्दे पर कमबैक करने के लिए तैयार है। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों 'छपाक' और '83' को लेकर काफी बिजी चल रही हैं और आने वालें सालों में दीपिका के पास फिल्मों की कमी नहीं हैं।


हाल ही में दीपिका पादुकोण ने इस बात का खुलासा किया था कि वो जल्द ही महाभारत पर बन रही फिल्म में 'द्रौपदी' का किरदार निभाती दिखेंगी। इस फिल्म के अलावा दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म में नजर आएंगी जो कि धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बनेगी और लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट भी नजर आ सकती हैं। 
अब खबर आ रही है कि दीपिका और उनकी दोस्त मधु मेंटेना एक साथ जल्द ही अगली फिल्म पर काम करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, मधु ने हाल ही में 'कोटा रानी' बायोपिक की अनाउंसमेंट की है, जो कि कश्मीर की आखिरी हिंदु रानी के जीवन पर एक आधारित होगी। मधु मंटेना के साथ इस फिल्म के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट में ने हाथ मिलाया है। 
 
webdunia
खबरों की माने तो दीपिका इस बायोपिक में काम करने के काफी उत्सुक है और अगर ऐसा होता है तो एक बार दीपिका पीरियड ड्रामा में नजर आएंगी। यह एक काफी स्ट्रोंग महिला की कहानी है जो एक बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी, क्योंकि यह नारीत्व की कहानी को दर्शाती है।

अब देखना होगा कि इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू होती है, क्योंकि दीपिका इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं।
 
इस फिल्म की अनाउंसमेंट करते समय मधु ने कहा हैं, यह बड़े आश्चर्य की बात है कि हम भारतीय 'कोटा रानी' जैसी शख्सियत के बारे में बिल्कुल नहीं जानते हैं। उसका जीवन बेहद नाटकीय था और वह शायद इंडिया की सबसे सक्षम महिला शासकों में से एक थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रेम प्रसंग!