Publish Date: Thu, 01 Dec 2022 (17:35 IST)
Updated Date: Thu, 01 Dec 2022 (17:37 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच अजय के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। अजय देवगन की हिट फ्रेंचाइजी 'सिंघम' की तीसरी फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
अजय देवगन और रोहित शेट्टी 'सिंघम 3' के लिए साथ आ गए हैं। इस फिल्म का नाम 'सिंघम अगेन' होगा। 'सिंघम अगेन' भी फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की तरह एक्शन से भरपूर होगी। अजय देवगन एक बार फिर टफ पुलिसवाले सिंघम के अवतार में नजर आएंगे।
बताया जा रहा है कि अजय देवगन सिंघम अगेन की शूटिंग फिल्म भोला की शूटिंग खत्म करने के बाद शुरू करेंगे। अजय और रोहित साथ में अप्रैल 2023 में 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
अजय देवगन के सिंघम के किरदार को फैंस काफी पसंद करते हैं। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इस फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्में हिट साबित हुई है। फिल्म सिंघम साल 2011 में रिलीज हुईथी। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट 'सिंघम रिटर्न्स' साल 2014 में रिलीज हुआ था।
Edited By : Ankit Piplodiya