Hanuman Chalisa

अब काजोल को लेकर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन

Webdunia
अजय देवगन बतौर निर्माता दो फिल्में, पार्च्ड और शिवाय, इस वर्ष प्रदर्शित हुईं और दोनों ही असफल रहीं। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है और काजोल को लेकर फिल्म शुरू करने वाले हैं। इसमें काजोल सिंगल मदर के रूप में नजर आएंगी। 
काजोल अपनी बच्चे की अकेले परवरिश करने वाली मां की भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हैं। वह इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू करेंगी। निर्देशक आनंद गांधी अपने ही एक नाटक पर फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें काजोल मुख्य किरदार में होंगी।‘शिप ऑफ थीसस’ के निर्देशक फिल्म की पटकथा के सह लेखक भी हैं। इसके निर्माता अजय देवगन होंगे।

 
काजोल ने कहा, ‘‘आनंद गांधी फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे। उन्होंने इसे लिखा है। हम अब भी पटकथा स्तर पर ही हैं और पटकथा का अंतिम दौर चल रहा है। मैं फिल्म में ‘सिंगल मदर ’की भूमिका में हूं। यह एक अच्छी कहानी हैं और मैं इस भूमिका को लेकर उत्साहित हूं।’’ असल जिंदगी में 42 वर्षीय अभिनेत्री दो बच्चों की मां हैं।
 
काजोल को लगता है कि कलाकारों पर उनके प्रशंसकों और मीडिया की वजह से हर वक्त अच्छा दिखने का दबाव होता है। ऐसा पहले नहीं होता था।
 
काजोल ने कहा, ‘‘सुबह हो या दोपहर हो या देर रात हो, जब भी हम घर से बाहर जाते हैं तो हमें हर वक्त अच्छा दिखना होता है। यह इस तरह से है कि आपने कैसे अच्छे कपड़े या पेंसिल हील्स नहीं पहनीं? मुझे हैरत है कि यह कैसे जंचता है। मैं इसे गंभीरता से नहीं लेती और इसे अपनी जिंदगी प्रभावित नहीं करने देती हूं। मैं अपनी चप्पलों और आरामदेह कपड़ों में खुश हूं।’’(भाषा) 
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा ने खोले निजी जिंदगी के राज, बोलीं- गोविंदा ने लाइफ में बहुत अफेयर्स किए...

रेड कट-आउट क्रॉप टॉप में कंगना शर्मा ने ढहाया कहर, तस्वीरों ने लगाई इंटरनेट पर आग

रोहित शेट्टी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी 20 करोड़ की रंगदारी!

10 साल बाद टूटा आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का रिश्ता, 'लॉक अप 2' में ‍किया तलाक का ऐलान

'सत्यप्रेम की कथा' के 3 साल: कैसे कार्तिक आर्यन का सत्तू बना बॉलीवुड का सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग हीरो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख