विचार रखना उचित है लेकिन हिंसा कोई समाधान नहीं : अजय देवगन

Webdunia
रविवार, 29 दिसंबर 2019 (17:44 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि जो लोग संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें अपने विचार शांतिपूर्ण ढंग से रखने चाहिए। देश भर में जारी प्रदर्शनों पर राय देने वाली नामचीन हस्तियों में शामिल हुए 50 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा कभी भी समाधान नहीं हो सकती।


अजय देवगन ने कहा, 'मेरा पक्ष यह है कि यह लोकतंत्र है, सरकार अपना काम कर रही है, वह एक नियम लाने की कोशिश कर रही है। लोकतंत्र का एक अधिकार है। लेकिन मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि दोनों के अपने अधिकार हैं, हिंसा से कुछ हल नहीं होने वाला है।'

ALSO READ: अमिताभ बच्चन को मिला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
 
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखने वाले बॉलीवुड सितारों की आलोचना की थी लेकिन अभिनेता का मानना है कि हस्तियों को अपनी राय देते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उनके पास लोगों को प्रभावित करने की ताकत होती है।
 
उन्होंने कहा, समस्या यह है कि हमें बात करते वक्त बहुत सावधान रहना होता है। हम किसी को गलत तरीके से फटकार सकते हैं और हम गलत या सही दोनों तरह के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। जब तक हमें नहीं पता कि क्या हो रहा है हम उसके बारे में कुछ नहीं बोल सकते।
 
फरहान अख्तर, परिणीति चोपड़ा, ऋचा चड्ढा, मोहम्मद जीशान अयूब, अनुराग कश्यप, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, रितिक रोशन और स्वरा भास्कर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने संशोधित नागरिकता कानून पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख