सिंघम अगेन का टाइटल ट्रैक विनाशम करोहम रिलीज, अजय देवगन बोले- रोंगटे खड़े हो जाने की गारंटी

WD Entertainment Desk
रविवार, 27 अक्टूबर 2024 (14:51 IST)
रोहित शेट्टी की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी 'सिंघम' की तीसरी किस्त 'सिंघम अगेन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। 
 
इस फिल्म के ट्रेलर और अब तक रिलीज गानों को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक 'विनाशम करोहम' रिलीज कर दिया है। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'सिंघम अगेन' के टाइटल ट्रैक 'विनाशम करोहम' का वीडियो साझा किया। 
 
गाने में अजय देवगन पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं। वीडियो में अन्य कलाकारों टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, करीना कपूर और रणवीर सिंह के किरदारों की भी झलक देखने को मिली है। म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, 'भयंकर रोंगटे खड़े हो जाने की गारंटी।'
 
रोहित शेट्टी निर्देशित 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, सिंघम के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कई सितारे नजर आएगे। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

120 बहादुर में दर्शकों को देखने मिलेंगे रेजांग ला के यह 5 हैरान कर देने वाले क्षण

छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहीं स्मृति ईरानी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से पहला लुक आया सामने

पंचायत 5 का हुआ ऐलान, इस साल प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा नया सीजन

बहते आंसुओं के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नोरा फतेही, सोशल मीडिया पर दिया किसी करीबी के निधन का हिंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख