Singham Again की रिलीज डेट से उठा पर्दा, दिवाली 2024 पर सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 14 जून 2024 (16:01 IST)
Singham Again Release Date: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के सुपरहिट कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम' के तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'सिंघम अगेन' में कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंगम के किरदार में दिखेंगे। 
 
'सिंघम अगेन' को 15 अगस्त 2024 को रिलीज करने का ऐलान बहुत पहले कर दिया गया। लेकिन इसी दिन साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' भी रिलीज होने जा रही है। ऐेसे में 'सिंघम' के मेकर्स ने इस क्लैश को टालने के लिए अपनी फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

हालांकि 'सिंघम अगेन' के मेकर्स का कहना था कि फिल्म का कुछ काम बाकी है इसलिए रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब 'सिंघम अगेन' की नई रिलीज डेट से मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है। रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके फिल्म की नई रिलीज डेट बताई है। 
 
'सिंघम अगेन' दिवाली 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रोहित शेट्टी ने लिखा, 'शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही। इस दिवाली एक बार फिर सिनेमाघरों में मिलते हैं। 
 
बता दें ‍कि दिवाली 2024 के मौके पर कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों का जबरदस्त क्लैश देखने को मिल सकता है। 
 
‍फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं। 'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'किंग' के सेट पर एक्शन करते वक्त घायल हुए शाहरुख खान, इलाज के लिए अमेरिका रवाना!

हार्दिक पांड्या का फिर टूटा दिल, जैस्मिन वालिया संग हुआ ब्रेकअप!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 का नया प्रोमो रिलीज, शांति निकेतन की दिखी झलक

राजकुमार हिरानी की इन सुपरहिट फिल्मों का बन चुका है देश से लेकर विदेश तक रीमेक

संगीता बिजलानी के फार्महाउस पर हुई चोरी, चोरों ने जमकर की तोड़फोड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख