सस्पेंस से भरा औरों में कहां दम था का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक बार फिर दिखी अजय देवगन-तब्बू की रोमांटिक केमिस्ट्री

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 13 जून 2024 (15:21 IST)
Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer: बॉलीवुड की फेमस ऑनस्क्रीन जोड़ी अजय देवगन और तब्बू रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 'औरों में कहां दम था' में एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। बीते दिनों इस फिल्म का ऐलान हुआ था। अब मेकर्स ने 'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 
 
ट्रेलर की शुरुआत एक यंग कपल से होती है, जो समंदर किनारे बैठा हुआ है। लड़की पूछती हैं, 'कृष्णा कोई हमें अलग तो नहीं करेगा ना?' इस पर लड़का बोलता है, 'हम चेक ‍किए थे, अभी तक कोई पैदा नहीं हुआ है। कोई ट्राई भी किया तो आग लगा देंगे दुनिया को।' 
 
इसके बाद कहानी में मोड़ आता है। अजय देवगन जेल में नजर आते हैं, ये वहीं कृष्ण हैं जिन्होंने आग लगाने की बात की थी। उनपर दो मर्डर का इल्जाम है और 22 साल जेल की सजा काट रहे हैं। अजय जेल से बाहर आने को तैयार नहीं हैं। वह रिहा होने वाले हैं, लेकिन उन्होंने एक एप्लीकेशन दिया है कि उनकी सजा कम न की जाए।
 
लेकिन जब 22 साल बाद जब अजय जेल से बाहर आते हैं तब पूरी दुनिया बदल चुकी होती है। उनका प्यार (तब्बू) किसी और की पत्नी बन चुकी हैं। जब अजय की मुलाकात तब्बू से होती हैं तब उनके पति के रूप में जिमी शेरगिल की भी एंट्री होती है। लेकिन ट्रेलर में यह सस्पेंस बरकरार है कि आखिर 22 साल पहले ऐसा क्या हुआ था कि अजय ने दो लोगों की जान ले ली। 
 
फिल्म में यंग कृष्णा का रोल शांतनु माहेश्वरी निभा रहे हैं। वहीं उनके साथ सई मांजरेकर हैं। फिल्म का ट्रेलर रोमांस और सस्पेंस से भरा हुआ है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी 'औरों में कहां दम था' 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख