Hanuman Chalisa

अजय देवगन की 'टोटल धमाल' दिसम्बर में नहीं हो पाएगी रिलीज!

Webdunia
फिल्म समय पर तभी रिलीज हो पाती है जब शेड्यूल के मुताबिक काम हो। एक बार शेड्यूल बिगड़ा तो संभाल पाना मुश्किल होता है। एक ने भी गड़बड़ कर दी तो दूसरे कलाकारों की डेट्स जमाने में निर्माता के पसीने छूट जाते हैं। यही कारण है कि असहनीय दर्द के बावजूद अजय देवगन 'टोटल धमाल' की शूटिंग करे जा रहे हैं। खुद फिल्म निर्माता हैं अजय, इसलिए इस दर्द को भी अच्छी तरह समझते हैं। 
 
सचिन तेंदुलकर को 'टेनिस एल्बो' वाली समस्या हो गई थी जिस कारण वे महीनों तक बल्ला नहीं उठा पाए थे। इसी बीमारी से ग्रस्त अजय तो कॉफी का कप भी नहीं उठा पा रहे हैं, लेकिन फिर भी शूटिंग कर रहे हैं ताकि इंद्र कुमार को नुकसान न हो। अजय के अलावा माधुरी, अनिल और रितेश जैसे कलाकार भी हैं। सबकी डेट्स फिर मिलाना आसान बात नहीं है। पर अब दर्द बढ़ता जा रहा है और खबरें आ रही हैं कि जर्मनी इलाज के लिए जाने का मन अजय ने बना लिया है। 
 
फिल्म से जुड़े खबरची बता रहे हैं कि इस कारण फिल्म 7 दिसम्बर को शायद ही रिलीज हो पाए। अजय कोशिश कर रहे हैं कि उनके ज्यादातर सीन शूट हो जाए, लेकिन यह बात इतनी आसान नहीं है। अजय के इंद्र कुमार अच्छे दोस्त हैं। 'इश्क' नामक सुपरहिट फिल्म दोनों साथ कर चुके हैं। वे भी चाहते हैं कि अजय पहले ठीक हों फिर काम पर लौटे। 
 
दिसम्बर में यदि 'टोटल धमाल' की रिलीज टल जाती तो रोमांच थोड़ा कम हो जाएगा। शाहरुख खान की दबंग, रणवीर सिंह की सिम्बा, सारा अली खान की केदारनाथ इसी महीने रिलीज होना है। फिल्म निर्माताओं की इस जंग में दर्शकों की चांदी है। टोटल धमाल के आगे बढ़ने से चमक थोड़ी कम हो जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या दर्शकों ने थिएटर जाना छोड़ दिया है? फिल्मों को नहीं मिल पा रही है ओपनिंग, छोटी फिल्मों की खाली सीटें इंडस्ट्री के लिए खतरे की घंटी

'है जवानी तो इश्क होना है' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन

रॉयल ब्लू आउटफिट में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, सिजलिंग लुक्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Cannes के रेड कार्पेट पर आराध्या बच्चन का ऑफिशियल डेब्यू, मां ऐश्वर्या के साथ लूटी लाइमलाइट

पलक तिवारी ने दीपिका पादुकोण को बताया अपनी प्रेरणा, कहा- वो हैं 'क्विंटेसेंशियल हीरोइन'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख