Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दादाजी के निधन के एक दिन बाद न्यासा पार्लर जाने पर हुई थीं ट्रोल, अब अजय देवगन ने दिया जवाब

हमें फॉलो करें दादाजी के निधन के एक दिन बाद न्यासा पार्लर जाने पर हुई थीं ट्रोल, अब अजय देवगन ने दिया जवाब
, गुरुवार, 26 दिसंबर 2019 (12:54 IST)
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। कभी कपड़ों को लेकर तो कभी मेकअप को लेकर। कुछ समय पहले दादा के निधन के एक दिन बाद जब न्यासा को पॉर्लर के बाहर स्पॉट किया गया तो उनकी जमकर आलोचना हुई।

 
अब अजय देवगन ने न्यासा के पार्लर जाने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। अजय देवन ने एक इंटरव्यू के दौराना कहा कि 'जब मैंने मेरे पापा को खोया था, तो दूसरे दिन बच्चे बहुत अपसेट थे। आप जानते ही हैं ऐसे में घर का माहौल कैसा होता है।'
नायसा पूरा दिन रो रही थी और घर पर बहुत सारे लोग थे। मैंने उसे कहा, दुखी मत हो। क्योंकि आपको कहना पड़ेगा, वह बच्चे हैं। तुम बाहर क्यों नहीं जाती, घूमकर कर आओ, कुछ खालो। उसने कहा मैं नहीं जाउंगी।

अजय ने कहा कि मैंने उससे कहा कि प्लीज जाओ, इससे तुम्हारा मूड बदल जाएगा। घर पर बहुत लोग थे, हम उन्हें संभालने में लगे थे। तुम बाहर जाओ। उसे पता नहीं कहा जाना हैं इसलिए वह पार्लर चली गई।
 
webdunia
मैंने उसे बोला जाओ अपने हेयर वॉश करा लो। पैपराजी ने न्यासा के पार्लर में एंटर करते समय की फोटोज क्लिक की और उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया कि दादाजी की अभी डेथ हुई है और तुम पार्लर जा रही हो। उनके पास ऐसा करने का कौन सा अधिकार था? मैंने उसे भेजा ताकि उसे अच्छा लगे, वह सदमे में थी।
 
वर्कफ्रंट की बाते करे तो, अजय तानाजी द अनसंग वारियर में तानाजी मालुसरे के किरदार निभा रहे हैं और उनकी पत्नी काजोल सावित्रीबाई मालुसरे के किदार में नज़र आएंगी। तानाजी 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह फंसीं मुश्किलों में, धार्मिक भावनाएं भड़काने का लगा आरोप, केस दर्ज