Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अजय देवगन की 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें ajay devgn
, रविवार, 11 जुलाई 2021 (12:39 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, नोरा फतेही और एमी वर्क भी नजर आने वाली है। 

 
इस फिल्म का प्रीमियर 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्ल्स हॉटस्टार पर होने वाला है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर सामने आया है, जिसमें वार सीन्स दिखाए गए हैं। वही फिल्म का ट्रेलर कल यानि 12 जुलाई को रिलीज होने वाला है। 
 
फिल्म के टीजर में अजय देवगन की आवाज सुनने को मिल रही है। टीजर में नोरा फतेही, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन दिखाई दे रहे हैं। 
 
यह फिल्म अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म 2020 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन की वजह से टलती गई।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म 'तूफान' की टीम पहुंची हार्ट ऑफ इंडिया - इंदौर, शहर का किया वर्चुअल टूर