अक्षय कुमार ने की फिल्म 'दुर्गावती' की घोषणा, भूमि पेडनेकर निभाएंगी लीड रोल

Webdunia
रविवार, 1 दिसंबर 2019 (08:18 IST)
बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर में से एक अक्षय कुमार ने इस साल केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 जैसे धमाकेदार फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पदर्शन किया है। उनकी अगली फिल्म गुड न्यूज भी जल्द ही रिलीज होने जा रही हैं।


अक्षय इन दिनों रोहित शेट्टी कि फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास लक्ष्मी बॉम्ब, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और बेल बॉटम जैसी फिल्में हैं। वहीं अब अक्षय ने अपने प्रोडेक्शन वेंचर की नई फिल्म की घोषणा की है।

ALSO READ: तापसी पन्नू करेंगी संजय लीला भंसाली की फिल्म!
 
फिल्म का टाइटल दुर्गावती है और इसमें भूमि पेडनेकर लीड रोल में होंगी। वहीं अक्षय केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले इसके प्रजेंटर हैं। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।
 
अक्षय ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे भूमि पेडनेकर, भूषण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और अशोक के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि भूमि पेडनेकर को दुर्गावती में और इसके रूप में घोषणा करते हुए बहुत एक्साइटेड हूं। इस डरावनी-थ्रिलर की शूटिंग जनवरी के मध्य में शुरू होगी। इसे केप ऑफ गुड फिल्म्स और भूषण कुमार प्रजेंट कर रहे हैं। वहीं विक्रम मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं और अशोक फिल्म के डायरेक्टर हैं।

तस्वीर में सभी लोगों ने एक-एक कार्ड पकड़ा हुआ जिसमें फिल्म में उनकी भूमिका लिखी हुई है। भूमि की स्लेट पर हीरो लिखा हुआ है। वे इस फिल्म की असली हीरो होंगी। भूमि पेडनेकर दुर्गावती में किस तरह के किरदार के साथ नजर आएंगी ये तो समय ही बताएगा।
 
बताया जा रहा है कि 'दुर्गावती' तेलुगु की हॉरर थ्रिलर फिल्म 'भागमती' की हिन्दी रीमेक है, जिसमें अनुष्का शेट्टी, उन्नी मुकुंदन, जयराम, ऊषा सरत और विद्युलेखा रमन की अहम भूमिका थी। यह फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज हुई थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख