Hanuman Chalisa

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' का दूसरा दिन?

Webdunia
शनिवार, 21 अगस्त 2021 (15:09 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बेल बॉटम' रिलीज हो चुकी है। पहले ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली थी मगर अक्षय ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया। लंबे समय बाद कोई ए-लिस्टर सितारे की फिल्म थिएटर में रिलीज हुई है। अक्षय की इस फिल्म पर सभी की निगाहें टिकी थी।  

 
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.5-2.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। उम्मीद की जा रही थी कि रिलीज के पहले दिन शाम को थिएटर में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी और फिल्म पहले दिन 3 करोड़ रुपए का बिजनेस करेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
 
वहीं अब 'बेल बॉटम' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। दूसरे दिन फिल्म ने 2.30 से 2.40 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। पहले दिन की तुलना में फिल्म ने थोड़ा कम बिजनेस किया है। उम्मीद की जा रही थी कि इस दिन फिल्म का बिजनेस पहले दिन की तुलना में बढ़ेगा मगर ऐसा हो नहीं पाया है.
 
बेल बॉटम थिएटर में ऐसे समय रिलीज हुई है जब देश के कुछ हिस्सों में (जिनमें महाराष्ट्र भी शामिल है जहां से 35 से 40 प्रतिशत व्यवसाय हिंदी फिल्मों का होता है) सिनेमाघर बंद हैं। वहीं जहां सिनेमाघर खुले हैं वहां 50 प्रतिशत कैपिसिटी के साथ फिल्म दिखाए जाने की शर्त चस्पा है। कई शहरों में रात के शो दिखाने की इजाजत नहीं है। ऐसे में इसका असर सीधे फिल्म के बिजनेस पर पड़ रहा है। 
 
बता दें ‍कि फिल्म 'बेल बॉटम' की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक रॉ एजेंट आतंकवादियों से चंगुल से 210 लोगों को बचाकर वापस लाते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार ने बेल बॉटम उर्फ अंशुल मल्होत्रा नाम के एक रॉ एजेंट का रोल किया है।
 
फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है। फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा और परवेज शेख ने लिखी है। इस फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिषा अडवाणी, मधु भोजवाणी और निखिल अडवाणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 मिनट ने लिए हुआ गायब, फैंस के बीच मचा हड़कंप

52 की उम्र में भी फायर हैं मलाइका अरोरा, बाथरोब पहन दिखाई सिजलिंग अदाएं

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक: सुनील दत्त का संघर्ष और सफलता का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख