Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार... दो तरीके से मनाएंगे 50 साल पूरे होने का जश्न

Webdunia
अक्षय कुमार फिलहाल अपनी फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेमकथा' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसके बाद उनके पास पार्टी करने का एक और मौका आ गया है। 9 सितंबर को अक्षय 50 वर्ष के हो जाएंगे। वे अपने जन्मदिन के लिए काफी तैयारियां कर रहे हैं और सेलिब्रेशन भी लंबे समय तक जारी रहेगा।
 
अक्षय अपना जन्मदिन दो अलग-अलग तरीकों से मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ और दूसरा अपने माता-पिता और ससुराल वालों के साथ। हालांकि पहले उनकी प्लानिंग में परिवार वालों के साथ लंच या डिनर का ही प्लान शामिल था। लेकिन अब उनकी 5 साल की बिटिया नितारा की इच्छा के चलते उन्होंने बदलाव किया है। 
 
नितारा ने अपने पापा से स्नो देखने की इच्छा जाहिर की थी और अक्षय कभी अपने बच्चों को प्यार करने का मौका नहीं छोड़्ते इसीलिए अब अक्षय अपने परिवार यानी पत्नी ट्विंकल खन्ना, बेटे आरव और बेटी नितारा के साथ वीकेंड के दौरान स्विट्जरलैंड की 4 दिन की यात्रा पर होंगे। 
 
इसके अलावा अक्षय के जन्मदिन का जश्न पहले सप्ताह से ही शुरू हो जाएगा जिसमें उनके घर एक पूजा होगी जिसमें उनकी पत्नी और बच्चों के अलावा उनकी मां अरुण भाटिया, बहन अलका, सास डिम्पल कपाड़िया और ट्विंकल की बहन रिंकी खन्ना सरन शामिल होंगे। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

‘डॉन 3’ को लेकर उठे विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा बयान, कहा- मैं अफवाहों का हिस्सा नहीं बनना चाहता

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख