Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खान्स से छिनी अक्षय कुमार ने रिलीज़ डेट्स, 2020 के तीन प्रमुख त्योहारों पर रिलीज होगी अक्षय की‍ मूवीज़

साल के प्रमुख त्योहारों, ईद, दिवाली और क्रिसमस, पर अधिकतर बॉलीवुड के सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन 2020 में बदला हुआ नजारा देखने को मिलेगा। 2020 के तीन

Advertiesment
हमें फॉलो करें खान्स से छिनी अक्षय कुमार ने रिलीज़ डेट्स, 2020 के तीन प्रमुख त्योहारों पर रिलीज होगी अक्षय की‍ मूवीज़
अक्षय दनादन फिल्में साइन करते जा रहे हैं और साथ में प्रमुख रिलीज डेट्स पर भी कब्जा जमाते नजर आ रहे हैं। ईद पर सलमान तो क्रिसमस पर आमिर की फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन 2020 में अक्षय की फिल्में इन त्योहारों पर रिलीज़ होंगी।


जैसे ही सलमान खान की 'इंशाल्लाह' बंद हुई अक्षय की ‍फिल्म 'लक्ष्मी बम' को ईद वाले वीक में 22 मई को रिलीज करने की घोषणा हो गई। यानी कि ईद 2020 पर अक्षय की फिल्म रिलीज होगी।

इसके पहले क्रिसमस पर उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे' रिलीज करने की घोषणा हो ही चुकी है।

9 सितम्बर को अक्षय कुमार का जन्मदिन है और इस दिन उनको लेकर यश राज फिल्म्स ने 'पृथ्वीराज' बनाने की घोषणा कर दी है। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर 13 नवम्बर को रिलीज होगी। इस दिवाली पर भी अक्षय की 'हाउसफुल 4' रिलीज होने वाली है। 
 
webdunia
स्वतंत्रता दिवस पर भी अक्षय की फिल्में रिलीज होती आई हैं और संभव है कि अगले साल भी इस दिन अक्षय की कोई फिल्म रिलीज हो जाए। वैसे भी 'सूर्यवंशी' वाले रिलीज डेट ढूंढ ही रहे हैं। 
 
जिस तरह से अक्षय की फिल्में सफलता हासिल कर रही हैं शायद उसी का परिणाम है कि खान्स की रिलीज डेट्स पर अक्षय ने कब्जा कर लिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार के जन्मदिन पर बड़ी फिल्म की घोषणा, निभाएंगे पृथ्वीराज चौहान का किरदार