Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' का गाना 'जय श्री राम' रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' का गाना 'जय श्री राम' रिलीज

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (16:04 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब इस फिल्म का गाना 'जय श्री राम' रिलीज हो गया है। इस गाने को दिवाली एंथम कहकर रिलीज किया गया है।

 
इस गाने को विक्रम मोंट्रोस ने गया है। गाने के लिरिक्स शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं। यह गीत एक हाई एनर्जी वाला भक्ति गीत है। गाने के बोल भगवान राम की छवि को ध्यान में रखते हुए लिखे गए हैं। इस दिवाली पर राम भक्तों के लिए ये गाना किसी ट्रीट से कम नहीं है।
 
यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा अहम किरदार में हैं। फिल्म 'राम सेतु' 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Black Adam review ब्लैक एडम में सुपरहीरो बन ड्वेन जॉनसन ने दिखाई धमक