Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार की लक्ष्मी भारत में सिंगल स्क्रीन्स में रिलीज!

Webdunia
मंगलवार, 17 नवंबर 2020 (17:08 IST)
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' को जब सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया गया तो सिनेमाघर वालों को इस बात का बुरा लगा। पहली बार इतने बड़े स्टार की फिल्म सीधे सिनेमाघरों से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखा दी गई। दिवाली के त्योहार पर इस फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद सिनेमाघर वालों को थी, लेकिन अक्षय डील कर चुके थे। 
 
सिनेमाघर वाले इस बात के लिए भी राजी थे कि आप भले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म रिलीज करो, लेकिन साथ ही सिनेमाघर में भी इसे रिलीज करने की इजाजत दे दो ताकि वे भी कुछ कमा सके, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। 
 
बहरहाल खबर आई है कि भारत में कुछ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर वालों ने लक्ष्मी फिल्म अपने थिएटर में दिखा दी। उन्होंने फिल्म को कॉपी कर पैन ड्राइव के जरिये फिल्म का प्रदर्शन सिनेमाघर में किया। यह पूरी तरह गैर कानूनी है क्योंकि फिल्म के थिएटर के राइट्स बिके ही नहीं हैं। 
 
सिनेमाघर वालों ने टिकट बेचे और पूरी रकम खुद रख ली। दर्शकों को पता ही नहीं चला कि वे जो फिल्म देख रहे हैं वो पायरेटेड है। देखना ये है कि फिल्म के निर्माता अब क्या कदम उठाते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'बंदर' के किरदार से है बॉबी देओल का गहरा कनेक्शन, बचपन के इस डर पर खुलकर की बात

15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बॉबी देओल भी हुए मुरीद, बोले- नजर न लगे...

राम चरण के MMA फाइटर बॉडीगार्ड के सामने फीके पड़े स्टार्स, जानिए कौन हैं केविन कुंटा?

50 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, तीसरे हफ्ते भी दर्शकों की पसंद बनी

दिल्ली हाई कोर्ट ने वरुण धवन के पर्सनालिटी राइट्स को दी कानूनी सुरक्षा, फेक कंटेंट पर लगेगी लगाम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख