Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मास्क लगाकर सिनेमाघर के बाहर पहुंचे अक्षय कुमार, हाउसफुल 5 को लेकर जानी दर्शकों की प्रतिक्रिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Akshay Kumar

WD Entertainment Desk

, रविवार, 8 जून 2025 (15:46 IST)
साजिद नाडियाडवाला की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरो में 6 जून को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का असच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकडा पार कर गई है। 
 
हाल ही में अक्षय कुमार फिल्म 'हाउसफुल 5' के बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए इस फिल्म में दिखाए किलर मास्क को पहनकर लोगों के बीच पहुंचे और दर्शकों से उनकी राय जानी।
 
अक्षय ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, इसमें वह एक सिनेमा हॉल के बाहर 'किलर मास्क' में दिखाई दे रहे हैं। वह फिल्म देखकर निकले दर्शकों से पूछ रहे हैं कि उन्हें 'हाउसफुल 5' कैसी लगी। अक्षय के चेहरे पर मास्क था, इसलिए दर्शक उन्हें पहचान नहीं पाए और अपनी राय दी।
 
webdunia
अक्षय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, बस यूं ही मैंने सोचा कि किलर मास्क पहनकर 'हाउसफुल 5' का शो देखकर निकलने वाले लोगों का इंटरव्यू लूं। आखिर में पकड़ा जाने वाला था, लेकिन उससे पहले भाग गया।

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
वीडियो में, अक्षय कुमार हत्यारे का मुखौटा पहने हुए और दर्शकों से उनके रिएक्शन के बारे में पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई लोगों ने फिल्म को शानदार बताया। हालांकि, किसी ने भी मुखौटे के पीछे अक्षय कुमार को नहीं देखा।
 
बता दें कि 'हाउसफुल 5' एक क्रूज पर सेट कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान, समेत कई कलाकार है। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार ही हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 2 दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा