सलमान खान के बाद दूसरे नंबर पर पहुंचे अक्षय कुमार, अजय-शाहरुख पीछे

Webdunia
बॉलीवुड के दूसरे सितारों के मुकाबले अक्षय कुमार के काम करने की शैली बहुत अलग है। दूसरे सितारे जहां एक समय पर एक या फिर दो फिल्में करना पसंद करते हैं वहीं अक्षय कुमार को साल में तीन से चार फिल्म करना पसंद है और उनकी फिल्में लगातार सफलता भी हासिल कर रही हैं। 
 
हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। हालांकि सौ करोड़ किसी भी फिल्म की सफलता का पैमाना नहीं है, लेकिन इतना बिजनेस करना भी किसी फिल्म के लिए आसान नहीं रहता। 
 
अक्षय कुमार की सौ करोड़ क्लब में कुल मिलाकर 9 फिल्में शामिल हो गई हैं। 
 
1) टॉयलेट एक प्रेम कथा : 134.25 करोड़ रुपये
2) राउडी राठौर : 133 करोड़ रुपये 
3) एअरलिफ्ट : 129 करोड़ रुपये 
4) रूस्तम : 128 करोड़ रुपये 
5) जॉली एलएलबी 2  : 117 करोड़ रुपये 
6) हाउसफुल 2 : 116 करोड़ रुपये 
7) हॉलिडे : 113 करोड़ रुपये 
8) हाउसफुल 3 : 109 करोड़ रुपये 
9) गोल्ड : 100.45 करोड़ रुपये (13 दिन के कलेक्शन) 
 
सौ करोड़ क्लब में सर्वाधिक फिल्म देने के मामले में अक्षय कुमार दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अजय देवगन को पीछे छोड़ा है। अजय की आठ फिल्में इस क्लब में शामिल हैं। शाहरुख खान 7 फिल्मों के साथ चौथे नंबर पर है। 
 
जहां तक सर्वाधिक सौ करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म का सवाल है तो सलमान खान नंबर वन पोजीशन पर हैं। उन्होंने 13 फिल्में इस क्लब को दी हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

समय रैना की FIR दर्ज होने के बाद सामने आई पहली तस्वीर, जानें कहां हैं इस वक्त

प्लेबॉय के लिए न्यूड फोटोशूट करवा चुकीं हैं शर्लिन चोपड़ा, राहुल गांधी से शादी करने की जताई थी इच्छा

रणवीर अलाहबादिया की अश्लील टिप्पणी पर युवाओं का क्या रहा रिएक्शन? देखें!

विवादों के बाद ममता कुलकर्णी ने दिया महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा, बोलीं- मैं साध्वी ही रहूंगी

शरवरी ने शुरू की अल्फा के अगले एक्शन शेड्यूल की तैयारी, समंदर किनारे टायर फ्लिप करती आईं नजर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख