अली जफर को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, तस्वीर शेयर कर कही यह बात

Webdunia
बुधवार, 24 जून 2020 (12:08 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। सिर्फ भारत के ही नहीं पाकिस्तान के कलाकार भी सुशांत के आकस्मिक निधन पर दुख जता रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है।

 
अली जफर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'थैंक्यू इस फोटो को शेयर करने के लिए शबीना। मुझे ये रात अच्छी तरह से याद है। वो बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे शालीन और बेहतरीन इंसान थे। वो जिंदगी से भरपूर इंसान थे और वे हमेशा मुस्कुराते रहते थे। मैं अब भी सुशांत के निधन से उबर नहीं पा रहा हूं।'
 
अली जफर ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें सुशांत के साथ उनकी बेस्टफ्रेंड रोहिनी अय्यर भी नजर आ रही हैं। रोहिनी ने सुशांत की मौत पर कई बेहद इमोशनल नोट्स शेयर किए हैं। इसके अलावा इस तस्वीर में शबीना को भी देखा जा सकता है।
 
अली जफर से पहले भी कई सितारे सुशांत को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर कर चुके हैं। सुशांत की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। वहीं सुशांत की आत्महत्या को लेकर मुंबई पुलिस भी लगातार सुशांत के करीबियों से पूछताछ कर रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख