'रामायण' में माता सीता नहीं बनेंगी आलिया भट्ट, इस वजह से फिल्म से हुईं बाहर!

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (17:51 IST)
Alia Bhatt will not play: ओम राउत के निर्देशन में बनी रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के डायलॉग और कालाकारों के चित्रण को लेकर खूब विवाद हुआ था। वहीं अब निर्देशक नितेश तिवारी 'रामायण' का अपना वर्जन लेकर आ रहे हैं। नितेश तिवारी की यह फिल्म बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं।
 
खबरें आ रही थी नितेश तिवारी की 'रामायण' में आलिया भट्ट और माता सीता और रणबीर कूपर भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं साउथ एक्टर यश फिल्म में रावण बनेंगे। लेकिन अब लेटेस्ट खबरों के अनुसार आलिया भट्ट ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। 
 
बताया जा रहा है कि डेट की समस्या की वजह से आलिया इस फिल्म से अलग हो गई हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई के अंत तक फिल्म सिटी में एक शूट प्लान किया गया था। प्री-प्रोडक्शन पूरे जोरों पर था। फिल्म इस साल दिसंबर में शुरू होने वाली थी। लेकिन अब रामायण की प्रोडक्शन टाइमलाइन में थोड़ा बदलाव हो सकता है। 
 
ऐसे में बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट की आगे की सभी डेट्स बुक हैं और उन्हें अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए भी वक्त निकालना है। आलिया अपने बिजी शेड्यूल को देखते हुए इस फिल्म से अलग हो गई हैं। हालांकि रणबीर कपूर अभी भी भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए फिक्स हैं। 
 
खबरों के अनुसार आलिया के फिल्म से बाहर होने के बाद अब साईं पल्लवी सीता के रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

भाबीजी घर पर हैं फीचर फिल्म की तैयारी में, सानंद वर्मा बोले: 'शो के लिए बड़ा कदम'

कोल्डप्ले का क्यों है भारत में इतना क्रेज और गहरा कनेक्शन, जानें इस बैंड के बारे में सब कुछ

सैफ अली खान मामला : ये 5 सवाल जो कर रहे हैं परेशान

बिग बॉस 18 के विजेता बनते ही करणवीर मेहरा ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जीत के 5 कारण

कौन है सैफ अली खान का हमलावर मोहम्मद शहजाद, क्या है उसका बांग्लादेश कनेक्शन?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख