Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख खान और करण जौहर : दोस्त, दोस्त ना रहा!

शाहरुख खान और करण जौहर बेहद अच्छे दोस्त माने जाते हैं, लेकिन अब उनकी दोस्ती में पहले जैसी बात नहीं रह गई है।

हमें फॉलो करें शाहरुख खान और करण जौहर : दोस्त, दोस्त ना रहा!
करण जौहर इस समय भारत के सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। उन्होंने इस समय यशराज फिल्म्स को भी पछाड़ रखा है। धर्मा प्रोडक्शन नामक उनके बैनर तले कई फिल्मों का निर्माण हो रहा है। कई बड़े सितारे उनके साथ फिल्म कर रहे हैं, लेकिन इन फिल्मों में से एक में भी शाहरुख खान नहीं है जिन्हें वे अपना भाई और दोस्त मानते हैं। 
 
एक समय ऐसा भी था जब करण जौहर ने कहा था कि वे शाहरुख के बिना फिल्म बनाने की कल्पना भी नहीं कर सकते, लेकिन बाद में वे अपनी बात पर कायम नहीं रह सके। आखिर उनके द्वारा बनाई जा रही इतनी सारी फिल्मों में शाहरुख क्यों नहीं हैं? 
 
बॉलीवुड के सूत्रों का कहना है कि शाहरुख और करण जौहर में अब पहले जैसे संबंध नहीं रह गए हैं। दोनों में कुछ बात को लेकर अनबन है। वे अच्‍छे से मिलते जरूर हैं, लेकिन एक-दूसरे के साथ काम करने से बच रहे हैं। 
 
करण जौहर का झुकाव इन दिनों बॉलीवुड के दूसरे हीरो की ओर ज्यादा है। कहा जा रहा है कि यह बात शाहरुख को पसंद नहीं आ रही है। इसीलिए उन्होंने करण से दूरी बना ली है। दूसरी ओर करण को भी शाहरुख की अब वैसी जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने स्टार्स की फौज खड़ी कर ली है और अब वे वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर जैसे युवा सितारों के साथ फिल्म बनाना पसंद कर रहे हैं। 
 
दूसरी ओर शाहरुख खान अपनी फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने कोई हिट फिल्म नहीं दी है। इस समय उन्हें एक सुपरहिट की सख्त जरूरत है। ऐसे समय उन्हें अपने दोस्तों आदित्य चोपड़ा और करण जौहर की सबसे ज्यादा जरूरत है। 
 
शाहरुख खान इन दिनों बॉलीवुड में कम नजर आ रहे हैं। उन्होंने पार्टियों और कार्यक्रमों में जाना एकदम कम कर दिया है। वे अपने करियर के बारे में विचार कर रहे हैं कि किस तरह की फिल्म की जाए और अपने स्टारडम को संभाला जाए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए : यह है आज का चटपटा चुटकुला