Hanuman Chalisa

पुष्पा सिर्फ नाम नहीं ब्रांड है, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 : द रूल का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

WD Entertainment Desk
रविवार, 17 नवंबर 2024 (18:19 IST)
'पुष्पा 2 : द रूल' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसे देखने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में के साथ अल्लू अर्जुन अपने अनोखे और यादगार किरदार पुष्पराज के साथ वापस आ रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली के किरादर में फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ाने के लिए तैयार है।
 
अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए 'पुष्पा 2 : द रूल' का धमाकेदार ट्रेलर पटना के गांधी मैदान में एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च कर दिया है। पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी पटना पहुंचे।
 
ये इवेंट इतिहास में सबसे ग्रैंड इवेंट में से एक के रूप में याद किया जाएगा, जहां फैंस ने सेंटर स्टेज पर आके ये साबित कर दिया है कि ये फिल्म उनकी उतनी ही है जितने की इसके मेकर्स की है। यह कोई आम ट्रेलर रिलीज नहीं थी, बल्कि यह शहर में पहला इतना बड़ा इवेंट था, जिसने पटना को सेलिब्रेशन का हब बना दिया है। 
 
सड़कों पर पुष्पा 2 के होर्डिंग्स का जलवा था, और माहौल में गजब का उत्साह था, वहां बिहार और आस-पास के राज्यों से फैंस अपने आइडल और ट्रेलर को देखने के लिए जुटे हुए थे। इस इवेंट में आइकन स्टार अल्लू अर्जुन और सेंसेशनल ब्यूटी रश्मिका मंदाना ने अपनी मौजूदगी से सबका दिल जीत लिया।
 
अल्लू अर्जुन ने इस ट्रेलर को दुनियाभर के फैंस और दर्शकों को समर्पित किया, ताकि इस फ्रेंचाइजी को मिले प्यार और सराहना के लिए उन्हें आभार व्यक्त किया जा सके।
 
2‍ मिनट 48 सेकंड का ट्रेलर काफी धमाकेदार है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। साथ ही रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन का रोमांस भी दिखाया गया है। वहीं पुष्पराज से बदला लेने के लिए फहाद फाजिल भी वापसी कर चुके हैं।
 
5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पुष्पा 2 द रूल का डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर सुकुमार ने किया है और इसका निर्माण मइथ्री मूवी मेकर्स ने सुकुमार राइटिंग्स के साथ मिलकर किया है। फिल्म का म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द फैमिली मैन सीजन 3 की रिलीज़ डेट फाइनल: मनोज बाजपेयी बनेंगे शिकारी से शिकार, दुश्मनों में दिखेंगे जयदीप अहलावत और निमरत कौर

हक मुसलमानों को ज़रूर देखनी चाहिए: इमरान हाशमी ने कहा, 7 नवंबर को होगी रिलीज

सिनेमा, सफर और सीख: श्रीलीला ने बताई अपनी जिंदगी की अनसुनी बातें

आर्यन खान की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को शशि थरूर ने बताया मास्टरपीस, बोले- बिलकुल जीनियस और हिलेरियस

जब 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्‍ड, मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख