Biodata Maker

'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन ने किया ऐसा काम फैंस कर रहे जमकर तारीफ

WD Entertainment Desk
शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (13:17 IST)
Allu Arjun rejected liquor brand advertisement: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को फिल्म 'पुष्पा' से दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई है। इन दिनों अल्लू अर्जुन अपनी अगली फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अल्लू अर्जुन ने एक ऐसा काम किया है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। 
 
खबरों के अनुसार अल्लू अर्जुन ने शराब के पैन ब्रांड के ऑफर को ठुकरा दिया है, जो चाहता था कि फिल्म में जब भी 'पुष्पा' धूम्रपान करे या चबाए तो उसका लोगो स्क्रीन पर दिखाया जाए। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

अल्लू अर्जुन भले ही 'पुष्पा' फ्रैंचाइजी में एक राउडी का किरदार निभा रहे हों, लेकिन वह कुछ लाइन को कभी पार नहीं करना चाहते हैं। वह अपनी फिल्म के लिए कोई गलत आदत को एंडोर्स नहीं करना चाहते हैं। 
 
गुलटी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रांड ने फिल्म के मेकर्स को 10 करोड़ रुपए की बड़ी राशि की पेशकश की थी, लेकिन अल्लू अर्जुन ने इसे यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि वह ऐसे ब्रांडों का प्रचार नहीं करना चाहते हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

यह पहली बार नहीं है कि अल्लू अर्जुन ने किसी शराब या पैन ब्रांड का ऑफर ठुकराया है। इससे पहले साउथ सुपरस्टार को एक तंबाकू कंपनी ने टीवी एड के लिए बड़ी रकम की पेशकश की थी। लेकिन अल्लू अर्जुन ने उस ऑफर को भी ठुकरा दिया था।
 
'पुष्पा 2 : द रूल' की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को तेलुगु के साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

नरगिस फाखरी नहीं थीं रॉकस्टार के लिए पहली पसंद

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

दिवाली के मौके पर इन बॉलीवुड हसीनाओं से लें आउटफिट के लिए प्रेरणा

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख