Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'पुष्पा : द राइज' के लिए अल्लू अर्जुन नहीं थे पहली पसंद, श्रीवल्ली का किरदार भी पहले इस एक्ट्रेस को हुआ था ऑफर

हमें फॉलो करें 'पुष्पा : द राइज' के लिए अल्लू अर्जुन नहीं थे पहली पसंद, श्रीवल्ली का किरदार भी पहले इस एक्ट्रेस को हुआ था ऑफर
, सोमवार, 31 जनवरी 2022 (16:15 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग, डायलॉग, डांस और फाइट को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के गाने भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहे हैं। पुष्पा के गानों पर हरकोई रील्स बना रहा है। 

 
इस फिल्म से अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं अल्लू अर्जुन से पहले यह फिल्म और भी सितारों को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। 
 
webdunia
साउथ इंडस्ट्री के हैंडसम और गुड लुकिंग एक्टर महेश बाबू को पहले फिल्म पुष्पा में लीड रोल ऑफर हुआ था। मगर उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया। जब महेश बाबू को पता चला की फिल्म का कैरेक्टर ग्रे शेड तो उन्होंने यह कहकर फिल्म करने से मना कर दिया कि यह उनकी इमेज को खराब कर देगा।
 
webdunia
इतना ही नहीं फिल्म में रश्मिका मंदाना द्वारा निभाए गए श्रीवल्ली का किरदार पहले समांथा को ऑफर हुआ था। लेकिन किसी कारण उन्हें यह फिल्म करने से मना कर दिया। हालांकि समांथा फिल्म के आइटम सॉन्ग में नजर आई हैं। यह गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है।
 
बता दें कि फिल्म 'पुष्पा : द राइज' की कहानी चंदन की लकड़ी की तस्करी पर आधारित है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहाद फासिल अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'पुष्पा द राइज' के आइटम सॉन्ग के लिए सामंथा ने वसूले इतने करोड़ रुपए