Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस पाकिस्तानी एक्टर को डेट कर रहीं अमीषा पटेल! इस वीडियो के बाद लग रहीं अटकलें

हमें फॉलो करें इस पाकिस्तानी एक्टर को डेट कर रहीं अमीषा पटेल! इस वीडियो के बाद लग रहीं अटकलें
, बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (15:49 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपनी बोल्डनेस को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अ‍मीषा इन दिनों सनी देओल के साथ 'गदर 2' की शूटिंग में बिजी है। इसी बीच अमीषा अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर चर्चा में आ गई हैं। 

 
हाल ही में अमीषा पटेल ने पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास संग एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों एक गाने पर रोमांटिक अंदाज में झूमते नजर आ रहे हैं। उनके बीच केमिस्ट्री दमदार दिखी है।
 
वीडियो में अमीषा और इमरान लवी डवी हो रहे हैं। कभी एक दूसरे को हग करते तो कभी हाथ पकड़कर रोमांस कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अमीषा ने लिखा, 'पिछले हफ्ते बहरीन में अपने सुपरस्टार दोस्त इमरान अब्बास के साथ काफी फन किया। बॉबी देओल के साथ मेरी फिल्म क्रांति का ये गाना इमरान और मेरे फेवरेट गानों में से है।'
 
अमीषा और इमरान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी के साथ उनके रिलेशन में होने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल रिएक्ट नहीं किया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कानपुर के 'गजोधर भैया' थे राजू श्रीवास्तव, अमिताभ बच्चन की मिमिक्री कर जीत लेते थे कनपुरिया का दिल