क्या BBMF ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो के साथ-साथ सलमान खान को भी भेजा नोटिस? एक्टर के प्रवक्ता ने बताया सच

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (11:06 IST)
कपिल शर्मा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' से एक बार फिर वापसी कर चुके हैं। 'द ग्रेड इंडियन कपिल शो' इन दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। हाल ही में यह शो कानूनी पचड़े में भी फंस गया है। बोंगो भाषी महासभा फाउंडेशन (BBMF) ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की विरासत का अपमान करने, सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शो को लीगल नोटिस भेजा है। 
 
इसके बाद खबर आई कि सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस को भी BBMF ने नोटिस भेजा है। वहीं अब बोंगो भाषी महासभा फाउंडेशन से कानूनी नोटिस मिलने की खबरों का सलमान खान के प्रवक्ता ने किया खंडन है। उन्होंने कहा कि हम द ग्रेट इंडियन कपिल शो से जुड़े नहीं हैं।
 
डॉ. मंडल की ओर से कानूनी सलाहकार नृपेंद्र कृष्ण रॉय द्वारा जारी एक नोटिस में दावा किया गया है कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो रवींद्रनाथ टैगोर की सम्मानित विरासत का उल्लंघन करता है और इससे सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। 
 
सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बारे में ये खबरें हैं कि उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया है, लेकिन कंपनी के प्रतिनिधि ने साफ किया है कि उनका नेटफ्लिक्स पर प्रसारित शो से कोई ताल्लुक नहीं है।
 
सलमान खान के प्रतिनिधि ने स्टेटमेंट ने कहा है कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित द ग्रेट इंडियन कपिल शो से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सलमान खान/एसकेटीवी को नोटिस मिला है, लेकिन यह सच नहीं है क्योंकि हम नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो से जुड़े नहीं हैं।
 
सलमान खान की टीम ने साफ किया है कि उनका प्रोडक्शन हाउस अब नेटफ्लिक्स पर चल रहे शो से कोई संबंध नहीं रखता और कानूनी नोटिस से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख