कभी मुंबई में रहने के लिए अमिताभ बच्चन के पास खुद का घर भी नहीं था, आज इतने बंगलों के हैं मालिक

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (15:02 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ढ़ेरो शुभकामनाएं मिल रही हैं। 11 अक्टूबर, 1942 को यूपी में जन्में अमिताभ मुंबई में अपने शुरुआती दिनों में कॉमेडी एक्टर और फिल्ममेकर महमूद के घर पर रहा करते थे। उस दौरान उनके पास रहने के लिए खुद का घर तक नहीं था।
 
आज अमिताभ बच्चन कई बंगलों के मालिक है। लेकिन बरसों से वे अपने परिवार के साथ जलसा बंगले में रह रहे हैं। उनके बंगलों के नाम जलसा, प्रतीक्षा, जनक, वत्स आदि।

अमिताभ के जलसा बंगले की बात करें तो ये दो मंजिला घर करीब 10 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। उनका दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' हैं, जिसमें वो जलसा में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। प्रतीक्षा में सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ रहे हैं। 
 
वहीं जनक में अमिताभ बच्चन का दफ्तर है। यहां वो मीडिया और अपने मेहमानों से मिलते हैं। 70 के दशक के आखिरी में अमिताभ 'प्रतीक्षा' में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने 'जलसा' खरीदा था। इसके अलावा बिग बी का एक और घर है, जिसे उन्होंने एक मल्टीनेशनल बैंक को किराए पर दे रखा है। हालांकि, इसका कुछ हिस्सा बच्चन परिवार पार्टियों के लिए इस्तेमाल करता है। 2014 में उन्होंने 'जलसा' के ठीक पीछे एक और बंगला खरीदा है। यहां आराध्या के खेलने के लिए गार्डन और बड़ा-सा लिविंग रूम है, जिसमें नेचुरल चीजों की भरमार है।
 
वहीं अमिताभ बच्चन को गाड़ियों का भी काफी शौक हैं। उनके पास अलग–अलग तरह की कई महंगी गाड़ियां है। उनके पास सबसे महंगी गाड़ियों में रॉल्स रॉयस फैंटम की कार शामिल है। भारत में इस कार की कीमत 3.5 करोड़ बताई जाती है। बिग बी के पास Bentley continental GT नामक शानदार कार है। उनके पास इसी ब्रांड की एक और गाड़ी है जिसका नाम Bentley Arnage R है। 
 
अमिताभ बच्चन के पास मर्सिडीज़– बेंज SL 500 और रेंज रोवर वोग जैसी शानदार और महंगी गाडियां हैं। दूसरी कुछ उनके गाड़ियों की बात करें तो Porsche Cayman s, mini cooper s, Toyota land cruiser जैसी गाडियां उनके कलेक्शन में शामिल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख