अयोध्या में घर बनाएंगे अमिताभ बच्चन, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले खरीदा प्लॉट

अमिताभ बच्चन के पास भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी प्रॉपर्टी

WD Entertainment Desk
सोमवार, 15 जनवरी 2024 (11:24 IST)
  • अयोध्या में द सरयू में खरीदा प्लॉट
  • 22 जनवरी को होगा इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन
  • 10 हजार वर्ग फुट में बनेगा बिग बी का घर
Amitabh Bachchan : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पास भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी प्रॉपर्टी है। वहीं अब बिग बी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में भी घर बनाने के लिए एक प्लॉट खरीदा है। एक्टर ने यह प्लॉट राम मंदिर से 15 मिनट की दूरी पर खरीदा है। 

ALSO READ: Parineeti Chopra ने ससुराल में राघव संग मनाई पहली लोहड़ी, देखिए तस्वीरें
 
खबरों के अनुसार अमिताभ बच्चन ने यह प्लॉट मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से 7 स्टार एन्क्लेव द सरयू में खरीदा है। बताया जा रहा है कि अमिताभ अयोध्या में 10 हजार स्क्वैयर फीट का घर बनवाना चाहते हैं जिसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपए होगी। 
 
बताया जा रहा है कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही द सरयू एन्क्लेव का लॉन्च होगा। यह प्रोजेक्ट 51 एकड़ में फैला है। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए अमिताभ ने कहा, मैं द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ अयोध्या में द सरयू में घर बनाने के लिए उत्साहित हूं। इस शहर की मेरे दिल में खास जगह है। अयोध्या के अध्यात्म और संस्कृति ने एक इमोशनल रिश्ता बनया है जो कि भौगोलिक सीमाओं से परे हैं।
 
बता दें अमिताभ बच्चन का जन्म प्रयागराज में हुआ था। अमिताभ के पास लखनऊ के पास काकोरी में भी जमीन है। अमिताभ जल्द ही फिल्म 'कल्कि 2898एडी' में नजर आने वाले हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख