Hanuman Chalisa

अस्पताल में भी अमिताभ बच्चन ने नहीं छोड़ा अपना डेली रूटीन, फैंस को किया बर्थडे विश

Webdunia
सोमवार, 13 जुलाई 2020 (15:36 IST)
कोरोना वायरस से संक्रमित अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है और वो अस्पताल से ही अपना डेली रुटीन निपटा रहे हैं। अमिताभ ने हर दिन की तरह अपने फैंस, कलीग्स, पत्रकारों और दोस्तों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और अपने ब्लॉग को अपडेट किया। 

 
अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपने ब्लॉग में लिखा, 'बर्थडे- मनोज कुमार ओझा, तरन घंटासला। सोमवार, 13 जुलाई। दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमेशा। आप हमेशा खुश रहें।'

बिग बी ने उनके लिए दुआ कर रहे फैंस का शुक्रिया अदा भी किया। उन्होंने लिखा, मेरे प्रिय चाहनेवालों, अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी चिंता, प्रार्थना और तेजी से रिकवरी के लिए शुभकामनाओं ने मुझे कृतज्ञता से भर दिया है। आप सभी का धन्यवाद।
 
खबरों के अनुसार नानावटी के क्रिटिकल केयर सर्विसेज के डायरेक्टर डॉ अब्दुल एस अंसारी ने बताया कि अमिताभ की हालत पहले से बेहतर हैं और वे आराम से हैं। अभिताभ ने खुद हॉस्पिटल प्रशासन को बताया कि वे ट्विटर के जरिए अपनी सेहत की जानकारी देते रहेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कोमोलिका की बिंदी से मिहिर की मौत तक, एकता कपूर के शोज के 5 बड़े ट्विस्ट

12 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई 'मैं तेरा हीरो', दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

गले में मंगलसूत्र पहनकर क्यों घूम रही थीं कंगना रनौट? एक्ट्रेस ने बताया शादीशुदा लुक का सच

26 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं शाहरुख की लाडली, जानिए सुहाना खान की नेटवर्थ से लेकर लग्जरी लाइफस्टाइल तक सबकुछ

रोनित रॉय के नाम पर महिलाओं संग साइबर फ्रॉड, एक्टर ने फैंस को‍ किया अलर्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख