अमिताभ बच्चन को मिला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Webdunia
रविवार, 29 दिसंबर 2019 (17:15 IST)
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए सिनेमा क्षेत्र के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह सम्मान दिया।

 
समारोह में जया बच्चन, अभिषेक बच्चन के साथ ही कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं।

पुरस्कार के बाद अमिताभ बच्चन ने सम्मान के लिए सभी का आभार माना। उन्होंने कहा कि मैं विनम्रता से पुरस्कार स्वीकार करता हूं। जब पुरस्कार के लिए मेरे नाम का ऐलान हुआ तो एक बार तो मेरे मन में संदेह था कि कहीं यह संकेत तो नहीं था कि फिल्मी दुनिया में आपका काम अब पूरा हो गया। अभी बहुत काम बाकी है। सम्मान के लिए आप सभी का धन्यवाद।
 
अमिताभ बच्चन अस्वस्थता के चलते 23 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाए। इस समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया जाना था। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अमिताभ समेत 50 हस्तियों को दिया जा चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख